ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Chandigarh: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ किसानों का संयुक्त मोर्चा, देशव्यापी आंदोलन का ऐलान - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ में कई किसान-मजदूर संगठनों की बैठक, 1 जुलाई को रणनीति तय होगी; बोले- कृषि, पशुपालन और रोजगार से समझौता स्वीकार नहीं
चंडीगढ़ (Narendra Singh Danu) : भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में देशभर के किसान और मजदूर संगठनों ने संयुक्त संघर्ष का ऐलान कर दिया है। गुरुवार को चंडीगढ़ में आयोजित बैठक में विभिन्न किसान संगठनों ने एकजुट होकर कहा कि यदि सरकार ने किसानों की चिंताओं को नजरअंदाज किया तो देशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक में एसकेएम (गैर-राजनीतिक), एकेएमएम (गैर-राजनीतिक), आजाद किसान मोर्चा, किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा हरियाणा, राष्ट्रीय किसान महासंघ और ऑल इंडिया एमएसपी मोर्चा समेत कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, केरल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से किसान नेता भी मौजूद रहे। बैठक के बाद किसान नेताओं गुरनाम सिंह चढूनी, बलबीर सिंह राजेवाल, वी.एम. सिंह, सरवन सिंह पंधेर, गिरजा नंद, सुरजीत सिंह फूल और काका सिंह कोडरा ने संयुक्त रूप से कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील किसानों, पशुपालकों, मजदूरों और देश की खाद्य सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा साबित हो सकती है। इसलिए सभी संगठनों ने अपने मतभेद भुलाकर एक मंच से संघर्ष करने का फैसला लिया है। नेताओं ने बताया कि आंदोलन की आगामी रणनीति तय करने के लिए 1 जुलाई 2026 को किसान भवन, सेक्टर-35ए, चंडीगढ़ में सभी सहभागी संगठनों के पांच-पांच प्रमुख प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में संयुक्त आंदोलन की रूपरेखा, कार्यक्रमों और आगामी चरणों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। किसान संगठनों ने स्पष्ट किया कि देश की कृषि, पशुपालन, रोजगार और खाद्य सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने किसानों और मजदूरों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो संयुक्त मोर्चा देशभर में व्यापक आंदोलन शुरू करेगा।