Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
पहले चरण में 28 तालाबों का पुनरुद्धार पूरा, दूसरे चरण में 52 तालाबों के सौंदर्यीकरण और सामुदायिक उपयोग पर होगा काम
गुरुग्राम (Narendra Singh Danu) : नगर निगम गुरुग्राम की पोंड रिवाइवल कमेटी (तालाब पुनर्जीवन समिति) की पहल शहर में सकारात्मक परिणाम देती नजर आ रही है। निगम क्षेत्र के कई तालाबों का पुनर्जीवन कार्य पूरा हो चुका है, जिससे जलभराव की समस्या में राहत मिलने के साथ-साथ मत्स्य पालन के जरिए निगम की आय बढ़ाने की संभावनाएं भी मजबूत हुई हैं। बुधवार को निगमायुक्त प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में आयोजित पोंड रिवाइवल कमेटी की बैठक में तालाबों के पुनर्जीवन कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2026 के पोंड एक्शन प्लान के तहत प्राथमिकता वाले 28 तालाबों के गहरीकरण, डी-सिल्टिंग, जलधारण क्षमता बढ़ाने और वर्षा जल संचयन से जोड़ने का कार्य तेजी से पूरा किया गया है। जलभराव वाले क्षेत्रों को मिलेगा लाभ नगर निगम ने विशेष रूप से उन तालाबों को प्राथमिकता दी है जो जलभराव प्रभावित क्षेत्रों के निकट स्थित हैं। इन तालाबों की जल संग्रहण क्षमता बढ़ाकर और उन्हें वर्षा जल निकासी तंत्र से जोड़कर मानसून के दौरान जलभराव की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। कई स्थानों पर स्टॉर्म वाटर के संग्रहण और निकासी की बेहतर व्यवस्था भी विकसित की गई है। पहले चरण में हुए व्यापक कार्य कार्ययोजना के प्रथम चरण में 28 तालाबों से अतिक्रमण हटाने, डी-सिल्टिंग, खुदाई, गहराई बढ़ाने, तटबंधों को मजबूत करने और वर्षा जल को तालाबों तक पहुंचाने के लिए आवश्यक संरचनात्मक कार्य किए गए। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप कई तालाबों की जल संग्रहण क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। दूसरे चरण में 52 तालाबों का होगा विकास बैठक में जानकारी दी गई कि अभियान के दूसरे चरण में 52 अन्य तालाबों के सौंदर्यीकरण, पर्यावरणीय विकास और सामुदायिक उपयोगिता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इससे ये तालाब जल संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय समुदाय के लिए उपयोगी सार्वजनिक स्थलों के रूप में भी विकसित हो सकेंगे। भूजल संरक्षण को मिलेगी मजबूती निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि पोंड रिवाइवल अभियान केवल जलभराव की समस्या के समाधान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भूजल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और पर्यावरण संतुलन को मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि भविष्य में शहर के अधिक से अधिक तालाबों को पुनर्जीवित कर स्थायी जल संरक्षण संरचनाओं के रूप में विकसित किया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त निगमायुक्त रविन्द्र यादव, कार्यकारी अभियंता तुषार यादव और संदीप धुंधवाल सहित पोंड रिवाइवल कमेटी के सदस्य, पार्षद तथा निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।