ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Hoshiarpur: शिवसेना हिंदुस्तान ने शिवसेना पंजाब चेयरमैन राजीव टंडन पर हुए हमले की कड़ी निंदा की - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
राजीव टंडन पर हमले की घटना पर राजनीतिक संगठनों में आक्रोश
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : शिवसेना हिंदुस्तान के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र राणा की अध्यक्षता में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में शिवसेना पंजाब चेयरमैन राजीव टंडन की पायलट गाड़ी पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की गई। बैठक में इसे कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न बताते हुए कहा गया कि प्रदेश में असामाजिक तत्वों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यदि एक प्रमुख सामाजिक एवं राजनीतिक नेता की सुरक्षा ही सुनिश्चित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा का अंदाजा सहज लगाया जा सकता है। शिवसेना हिंदुस्तान ने पंजाब सरकार पर आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सरकार पूरी तरह विफल रही है, जिसके कारण अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने कहा कि आए दिन खालिस्तानियों द्वारा पंजाब में बसे हुए हिंदुओं को डराने-धमकाने के लिए हथकंडे अपनाए जाते हैं लेकिन उनके ऊपर नकेल डालने की बजाय पंजाब में हिंदुओं को दबाने के लिए मौजूदा पंजाब सरकार उनके आंदोलनों को रोकने में कार्यरत नजर आती है उन्होंने कहा खालिस्तान मूवमेंट पर तत्कालीन पंजाब में बैन लगना चाहिए क्योंकि आए दिन खालिस्तानी आतंकवादियों को पकड़कर केंद्र एवं पंजाब सरकार द्वारा अखबारों में खबरें लगाई जाती हैं और वहीं दूसरी ओर खालिस्तान का नारा देने वाले को पुलिस सुरक्षा में जुलूस निकालने की इजाजत दी जाती है ऐसी दोहरी नीति से ही पंजाब का जो माहौल है वो खराब हो रखा है पंजाब में भाईचारे को कायम रखने के लिए पंजाब सरकार को सम्पूर्ण समाज के लिए एक ऐसी कानून व्यवस्था बनानी होगी जिसमें बिना धर्म देखे आपराधिक मामलों में सभी को सजा मिलने की कवायद हो। शिवसेना हिंदुस्तान ने सरकार से मांग की कि हमले में शामिल सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा राजीव टंडन सहित सभी हिंदू नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। चेतावनी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने कहा कि यदि दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई और पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सरकार ने प्रभावी नियंत्रण नहीं किया, तो शिवसेना हिंदुस्तान पूरे प्रदेश में लोकतांत्रिक ढंग से व्यापक आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी पंजाब सरकार और प्रशासन की होगी। इस अवसर पर दीपक दीप, बिट्टू लंगेरी, काका, लकी, लवली, सतीश कुमार, मोनू, जगा आदि उपस्थित थे।