Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
**यह 2100 कुण्डीय शक्ति महायज्ञ स्वामी उदय गिरी जी के नेतृत्व में समूह संगतों के सहयोग से करवाया जाएगा /प्रबंधक
***2100 कुण्डीय शक्ति महायज्ञ की त्यारिया निरंतर जारी/स्वामी उदय गिरी जी
**इस दिव्य समागम के अवसर पर साध्वी श्री भुवनेश्वरी देवी जी संगतों को सत्संग द्वारा कृतार्थ करेंगी/स्वामी उदय गिरी जी
***उल्लेखनीय है कि बीती फरवरी को स्वामी उदय गिरी जी की ओर से समूह संगतों के सहयोग से 1101 कुण्डीय हवन यज्ञ करवाया गया था
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : जिला होशियारपुर के गांव बस्सी गुलाम हुसैन के प्राचीन श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर में ब्रह्मलीन स्वामी बसंत गिरी जी महाराज जी के आशीर्वाद से स्वामी उदय गिरी जी की ओर से समूह संगतों के सहयोग से 26फरवरी 2027 को विश्व शांति हेतु 2100 कुण्डीय शक्ति महायज्ञ बहुत ही प्रेम वा श्रद्धा से करवाया जा रहा है जिस के लिए स्वामी उदय गिरी जी के नेतृत्व में प्रबंधकों द्वारा 2100 कुण्डीय शक्ति महायज्ञ की त्यारिया निरंतर जारी है इस अवसर पर स्वामी जी ने बताया के इस प्राचीन श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर में समय समय पर संगतों के सहयोग से विश्व कल्याण हेतु इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहते है जिनमे संगतों का भरपूर सहयोग रहता है उन्होंने बताया के इसी वर्ष की बीती फरवरी को करवाए गए 1101 कुण्डीय हवन यज्ञ में भी संगतों ,जिला प्रशासन,सरकार की ओर से भी विशेष योगदान दिया गया था जो बहुत ही सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ था जिस में संगतों की और से रसद,सामग्री एवं अन्य चीजें दी गई थीं और साथ ही होशियारपुर के गणमान्य लोगों जिनमे सियासी,धार्मिक,राजसी और सामाजिक लोग शामिल थे उनकी ओर से भी अहम योगदान दिया था स्वामी जी ने बताया के इस बार भी संगतों में 2100 कुण्डीय शक्ति महायज्ञ के लिए उत्साह है और सभी अपने अपने श्रेत्र में जिस भी तरह का सहयोग कर सकते है उन्होंने त्यारिया शुरू कर दी है उन्होंने समूह संगतों से अपील की कि वह इस 2100 कुण्डीय शक्ति महायज्ञ के लिए यथा योग्य सहयोग अवश्य करें इस अवसर पर अनुराग सूद,डाक्टर हर्षविंदर सिंह पठानीय,प्रिंसिपल आरती सूद मेहता, एडवोकेट अश्वनी वर्मा,पंडित एच के गुमेर,प्रोमिला रानी,पम्मी,तोशी माई,हरजीत कौर,तिलक राज,गौरव शर्मा,गीता रानी,जसविंदर कौर,सरजीत कौर,निमिषा देवी,दीपिका रानी,परमजीत कौर,बिट्टू,सोनी माई आदि सहित अन्य संगतें उपस्थित थी.