Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
कॉमेडियन Pranit More पर महिला आयोग की सख्ती, विवाद थमने के आसार नहीं
गुरुग्राम (Narendra Singh Danu) : Gurugram में स्टैंड-अप कॉमेडी शो के दौरान महिलाओं पर की गई विवादित “370 की बिरयानी” टिप्पणी के मामले में आरोपियों को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। National Commission for Women ने कॉमेडियन Praneet More और वेब डेवलपर Himanshu Jangra की माफी स्वीकार करने से इनकार कर दिया। सोमवार देर शाम गुरुग्राम के एसीपी Vishnu Prasad दोनों आरोपियों को लेकर दिल्ली स्थित राष्ट्रीय महिला आयोग के कार्यालय पहुंचे। इस दौरान आयोग की अध्यक्ष Vijaya Kishore Rahatkar ने स्पष्ट कहा कि महिलाओं के प्रति अपमानजनक सामग्री को कॉमेडी के नाम पर बढ़ावा देना किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है। आयोग ने इस मामले में तीनों आरोपियों—प्रणीत मोरे, हिमांशु जांगड़ा और Madhur Virli—को अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश दिए हैं। एसीपी विष्णु प्रसाद ने बताया कि पुलिस को 22 जून को आयोग की ओर से आरोपियों को पेश करने के निर्देश मिले थे, जिसके बाद सभी को समय पर नोटिस देकर पेश किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि मामले में DLF Phase-2 Police Station में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और जांच जारी है।