Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
पंजाब सरकार ने बढ़ाया प्रशासनिक अमला, ADC की नई पोस्ट मंजूर
चंडीगढ़ (Narendra Singh Danu) : चंडीगढ़। पंजाब वासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे समय से लंबित मांग को स्वीकार करते हुए राज्य सरकार ने कई क्षेत्रों में नई एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (ADC) पोस्ट बनाने को मंजूरी दे दी है, जिससे लोगों को प्रशासनिक कामों के लिए अब दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। जानकारी के अनुसार, दसूहा और मुकेरियां सब-डिवीजन के लोगों को अपने सरकारी कार्यों के लिए काफी दूरी तय करनी पड़ती थी। स्थानीय निवासियों द्वारा लंबे समय से इन क्षेत्रों में अलग ADC पद की मांग की जा रही थी। अब सरकार ने इस मांग को स्वीकार करते हुए दसूहा, मुकेरियां, टांडा, तलवाड़ा, हाजीपुर और गढ़दीवाला क्षेत्रों के लिए नई ADC पोस्ट को मंजूरी दे दी है। फगवाड़ा को भी मिली बड़ी राहत इसी कड़ी में फगवाड़ा के लोगों को भी राहत दी गई है। यहां के निवासियों को अपने प्रशासनिक कार्यों के लिए कपूरथला जाना पड़ता था, जिससे समय और संसाधनों की काफी परेशानी होती थी। अब फगवाड़ा में भी ADC का नया पद सृजित करने की मंजूरी दे दी गई है। लोगों को मिलेगा सीधा फायदा नई ADC पोस्ट बनने से संबंधित क्षेत्रों के लोगों को प्रशासनिक सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि सरकारी कामकाज में तेजी और पारदर्शिता भी आएगी। सरकार के इस फैसले को क्षेत्रीय विकास और प्रशासनिक पहुंच को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।