ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Jalandhar: अवैध इमिग्रेशन कंसल्टेंसी का खुलासा, चार ऑफिस संचालित, प्रशासन कटघरे में - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
बिना अनुमति विदेश भेजने का कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल
जालंधर (Narendra Singh Danu) : शहर में विदेश भेजने के नाम पर बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है, जहां एक ट्रैवल कंसल्टेंट बिना लाइसेंस के पिछले चार वर्षों से लोगों को ठग रहा था। हैरानी की बात यह है कि आरोपी शहर में एक-दो नहीं बल्कि चार अलग-अलग स्थानों पर ऑफिस चला रहा था, लेकिन प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने छोटी बारादरी, गढ़ा रोड, सहदेव मार्केट और ग्रैंड मॉल सहित कई जगहों पर अपने दफ्तर खोल रखे थे। इतना ही नहीं, बीएमसी चौक के पास भी उसका एक और ऑफिस संचालित हो रहा था। इन दफ्तरों के जरिए वह लोगों को विदेश भेजने के नाम पर झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठता रहा। 60 से ज्यादा शिकायतें, फिर भी कार्रवाई नहीं बताया जा रहा है कि इस कंसल्टेंट के खिलाफ एंटी-फ्रॉड सेल में 60 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं, लेकिन अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। वर्क परमिट के नाम पर बड़ा खेल आरोपी का ठगी का तरीका भी बेहद शातिराना था। वह वर्क परमिट के नाम पर क्लाइंट से डेढ़ लाख रुपये तक वसूलता था, लेकिन कागजों में केवल 40 हजार रुपये का ही एग्रीमेंट दिखाता था। काम न होने पर वह सिर्फ वही रकम लौटाता और बाकी रकम हड़प लेता था। पैसों से बनाई करोड़ों की संपत्ति सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने ठगी के पैसों से पॉश इलाके मॉडल टाउन में करीब ढाई करोड़ रुपये की कोठी भी बना ली है। उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज होने की भी जानकारी सामने आई है। सोशल मीडिया के जरिए फंसाता था लोग यह तथाकथित कंसल्टेंट सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर विदेश जाने के इच्छुक युवाओं को आकर्षित करता था। बड़े-बड़े दावे और आसान वीजा का लालच देकर वह भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाता और फिर उनसे मोटी रकम वसूलता था। ‘गुरु’ को भी लगाया चूना दिलचस्प बात यह है कि आरोपी को इस काम में लाने वाले व्यक्ति को भी उसने नहीं बख्शा। सूत्रों के अनुसार, जिसने उसे इस कारोबार में स्थापित किया, उसी के साथ भी बाद में धोखाधड़ी कर उसने अलग नेटवर्क खड़ा कर लिया। फिलहाल मामले में जल्द बड़ा खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे फर्जी एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि आगे किसी और को ठगी का शिकार न होना पड़े।