Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
बीएसएफ और पुलिस की सतर्कता से अमृतसर सीमा पर ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद
अमृतसर (Narendra Singh Danu) : भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने संयुक्त सर्च अभियान के दौरान 27 किलो हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की है। जानकारी के अनुसार, पुल मोरां के पास घरिंडा इलाके में पाकिस्तानी तस्करों द्वारा ड्रोन के जरिए हेरोइन गिराए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद बीएसएफ और पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर सर्च अभियान के दौरान यह खेप बरामद की। बरामद हेरोइन का कुल वजन 27 किलो बताया गया है। अधिकारियों को आशंका है कि इसी क्षेत्र में हथियारों की खेप भी गिराई गई हो सकती है। इस संबंध में सर्च ऑपरेशन अभी जारी है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले रमदास इलाके में सुरक्षा बलों ने 25 पिस्तौल, एक एके-47, 360 कारतूस, 47 मैगजीन और एक बुलेट प्रूफ जैकेट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। सीमा पार से ड्रोन के जरिए तस्करी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और लगातार कार्रवाई कर रही हैं।