Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
लुधियाना की प्रीतम कॉलोनी में देर रात दहशत, फाइनेंसर के परिवार के चार सदस्य घायल
लुधियाना: ग्यासपुरा क्षेत्र की प्रीतम कॉलोनी में शनिवार देर रात महज 20 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि पैसे मांगने पर दो युवकों ने एक फाइनेंसर के परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। सबसे गंभीर रूप से घायल सरबजीत कौर (43) के दोनों पैरों में करीब छह गोलियां लगी हैं। वहीं उनके पति को पेट के निचले हिस्से में गोली लगी, जिनका अस्पताल में ऑपरेशन किया गया है। पीड़ित महिला सरबजीत कौर के अनुसार, करीब सात-आठ महीने पहले उनके बेटे के जानकार सागर को 20 हजार रुपये ब्याज पर दिए गए थे। आरोप है कि सागर पैसे वापस नहीं कर रहा था। शनिवार देर रात करीब 12 बजे जब पैसों को लेकर बातचीत हुई तो सागर उनके घर पहुंच गया। बहस बढ़ने पर उसने अपने एक साथी मनी को भी मौके पर बुला लिया। परिवार का आरोप है कि मनी के पहुंचते ही दोनों युवकों ने अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं। फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। गोलियां लगने से सरबजीत कौर, उनके पति, देवर और बेटा घायल हो गए। देवर के पैर में गोली लगने के साथ सिर पर भी चोट आई है, जबकि बेटे के पैर को छूते हुए गोली निकल गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल बेटे ने हिम्मत दिखाते हुए खुद गाड़ी चलाकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पूरी वारदात पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे में कैद बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, मामले में जल्द एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित महिला बोलीं—पैसे मांगने पर बरसाईं गोलियां सरबजीत कौर ने बताया कि 20 हजार रुपये वापस मांगने पर पहले बहस हुई और फिर आरोपियों ने परिवार पर फायरिंग कर दी। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।