ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Mohali: प्रवासी भारतीयों को जोड़ने के लिए 24 जून को मोहाली में विशेष एनआरआई मिलनी: डॉ. रवजोत सिंह - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
एनआरआई मिलनी 2026 के लिए मोहाली तैयार, 24 जून को जुटेंगे देश-विदेश के लोग
चंडीगढ़ (Narendra Singh Danu) : पंजाब सरकार 24 जून, 2026 को मोहाली स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में “एन.आर.आई. मिलनी 2026” आयोजित करेगी, जिसका उद्देश्य विदेशों में बसे पंजाबियों के साथ संवाद मजबूत करना और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। एन.आर.आई. मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम एन.आर.आई. समुदाय और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक अहम मंच होगा। इसमें प्रतिभागी अपनी समस्याएं और सुझाव सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य फोकस शिकायतों के पारदर्शी और प्रभावी निपटारे के साथ-साथ एन.आर.आई. हितों से जुड़ी संस्थागत व्यवस्थाओं को मजबूत करना है। यह पहल पंजाब और वैश्विक पंजाबी समुदाय के बीच संबंधों को और सुदृढ़ करेगी। मंत्री ने बताया कि एस.ए.एस. नगर (मोहाली), रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला जिलों के एन.आर.आई. को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। उन्होंने पात्र एन.आर.आई. से अपील की कि वे कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों तक पहुंचाएं। कार्यक्रम के सुचारु संचालन के लिए इच्छुक प्रतिभागियों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के दौरान नाम, पता, संपर्क विवरण और संबंधित शिकायतों की जानकारी देना अनिवार्य है, ताकि मामलों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार एन.आर.आई. समुदाय के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के जवाबदेह व पारदर्शी समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि “एन.आर.आई. मिलनी 2026” संवाद और समाधान का प्रभावी मंच साबित होगी।