Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी, बोले- नशे को खत्म करना मेरी फर्स्ट प्रायोरिटी
फगवाड़ा (शिव कौड़ा) : जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने आज पदभार संभाल लिया है कार्यभार संभालते ही उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर को नशे से मुक्त कराना उनकी प्राथमिकता होगी उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून- व्यवस्था को मजबूत करने और जनता की शिकायतों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं शनिवार को जालंधर पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय पहुंचने पर सतिंदर सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने पदभार संभालते ही एक्शन मोड में काम शुरू कर दिया उन्होंने सभी वरिष्ठ अधिकारियों,थाना प्रभारियों और विभिन्न शाखाओं के प्रमुखों के साथ एक अहम बैठक की *जानिए नए पुलिस कमिश्नर ने क्या कहा * थानों में सुधरेगी पब्लिक डीलिंगः नए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुलिस थानों में आने वाले आम लोगों की सुनवाई को और बेहतर बनाया जाएगा लोगों की शिकायतों पर तय समय सीमा के भीतर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।पुलिसकर्मियों की भलाई और व्यापारियों की सुरक्षा पर जोर सीपी सतिंदर सिंह ने कहा कि दिन-रात ड्यूटी करने वाले पुलिस जवानों के कल्याण के लिए भी नए कदम उठाए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने शहर के व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। जालंधर की जनता से सहयोग की अपील सतिंदर सिंह ने कहा कि जालंधर शहर से उनका पुराना नाता रहा है। शहर में चल रहे सभी अपराध मामलों को पुलिस गंभीरता से ट्रेस कर रही है और जल्द ही क्राइम ग्राफ को कम किया जाएगा। उन्होंने जालंधर वासियों से अपील की कि वे शहर को सुरक्षित बनाने में पुलिस का पूरा सहयोग करें 1990 से पंजाब पुलिस में दे रहे हैं सेवाएं साल 1990 में बतौर पुलिस इंस्पेक्टर पंजाब पुलिस जॉइन करने वाले सतिंदर सिंह के पास कानून-व्यवस्था का लंबा अनुभव है। चार्ज संभालने के बाद उन्होंने कहा कि वह जनता के साथ सीधा तालमेल स्थापित कर अपराध को जड़ से खत्म करने का प्रयास करेंगे।