Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
डेंगू और मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को किया जागरूक
होशियारपुर: दलजीत अज्नोहा सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. मनदीप कमल जी के दिशा-निर्देशों के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा शहरी क्षेत्र के मॉडल टाउन एरिया एवं विभिन्न वार्डों में "हर शुक्रवार डेंगू पर वार" अभियान के अंतर्गत जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इस अवसर पर लोगों को डेंगू, मलेरिया तथा अन्य मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से बचाव संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही स्वास्थ्य स्टाफ एवं नर्सिंग छात्राओं द्वारा लार्वा की जांच भी की गई। इस दौरान जिला मास मीडिया अधिकारी तरसेम लाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि डेंगू का मच्छर साफ और रुके हुए पानी में पनपता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर, कार्यालय तथा आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुराने टायरों, कूलरों, गमलों, ड्रमों, फ्रिज की ट्रे तथा अन्य पानी जमा करने वाले बर्तनों को सप्ताह में एक बार अवश्य खाली करना चाहिए, ताकि मच्छरों की उत्पत्ति को रोका जा सके। इस अवसर पर जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. जगदीप सिंह ने बताया कि डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहरी एवं स्लम क्षेत्रों में घर-घर जाकर मच्छरों के लार्वा की जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया है, जो प्रतिदिन शहर के अलग-अलग इलाकों में जाकर मच्छरों के लार्वा की जांच करती हैं तथा लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक करती हैं। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मॉडल टाउन क्षेत्र में घर-घर जाकर लार्वा की जांच की गई। जहां भी पानी जमा मिला, वहां एंटी-लार्वा स्प्रे किया गया तथा लोगों को मच्छरों की रोकथाम के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। लोगों को पूरे बाजू के कपड़े पहनने, पानी की टंकियों को ढककर रखने तथा बुखार आने पर तुरंत सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में जांच करवाने के लिए भी प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि डेंगू के लक्षण दिखाई देने पर निकटतम सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में जाकर जांच करवानी चाहिए। सरकारी अस्पतालों में डेंगू एवं मलेरिया की जांच और उपचार निःशुल्क उपलब्ध है। इसके लिए विशेष डेंगू वार्ड स्थापित किए गए हैं, ताकि लोगों को शीघ्र एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस अवसर पर संजीव ठाकुर (एच.आई.), जसविंदर सिंह (एच.आई.), गुरदीप सिंह एम.पी.एच.डब्ल्यू. (एम.), ब्रीडिंग चेकर तथा नर्सिंग स्कूल की छात्राएं उपस्थित थीं।