Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
बेअदबी कानून को लेकर विवाद, संजीव तलवाड़ ने भगवंत सिंह मान के खिलाफ कार्रवाई की उठाई आवाज
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : शिरोमणि अकाली दल हलका होशियारपुर के प्रभारी संजीव तलवाड़ के नेतृत्व में आज अकाली दल के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा थाना सिटी होशियारपुर में एक लिखित शिकायत देकर सरदार भगवंत सिंह मान के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में तुरंत मामला (एफ़आईआर) दर्ज करने की मांग की गई है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए संजीव तलवाड़ ने बताया कि बीते दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सिख गुरु साहिबान की तस्वीरों पर शराब के छींटे मारे जा रहे थे और वीडियो वाले व्यक्ति को भगवंत मान बताया जा रहा था। उस समय भगवंत मान ने श्री अकाल तख्त साहिब में सफाई देते हुए दावा किया था कि यह वीडियो 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' (AI) के जरिए बनाया गया एक फेक वीडियो है। संजीव तलवाड़ ने आगे खुलासा किया कि अब जब सिंह साहिब जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा इस मामले की बारीकी से जांच करवाई गई, तो यह साबित हो चुका है कि यह वीडियो बिल्कुल असली है। इस गंभीर गुनाह पर कार्रवाई करते हुए जत्थेदार साहिब ने भगवंत मान को पंथ का दोषी करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस शर्मनाक हरकत से समूची सिख कौम और नानक नाम लेवा संगत की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। अकाली दल ने मांग की है कि भगवंत मान पर 'जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट 2020' के तहत तुरंत मुकदमा दर्ज करके कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। इस अवसर पर संजीव तलवाड़ के साथ सरदार प्रेम सिंह (पूर्व डिप्टी मेयर), बिक्रमजीत सिंह, भूपिंदर सिंह मेहंदीपुर (पंजाब महासचिव, पिछड़ा वर्ग), संतोख सिंह औजला (जिला अध्यक्ष, व्यापार सेल), संजीव कुमार (हलका प्रभारी, पिछड़ा वर्ग होशियारपुर), रनधीर भारज (हलका प्रभारी यूथ, होशियारपुर), संजीव थापर (सिटी अध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा), इंदरदीप, सुखदेव सिंह सतौर और बड़ी संख्या में अन्य अकाली कार्यकर्ता भी मौजूद थे।