Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
हरियाणा में राजनीतिक हलचल तेज, कांग्रेस ने 10 साल बाद 104 ब्लॉक प्रधानों की नियुक्ति की
चंडीगढ़ (Narendra Singh Danu) : हरियाणा कांग्रेस ने लंबे अंतराल के बाद संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। बुधवार को प्रदेश के 180 ब्लॉकों में से 104 ब्लॉकों के अध्यक्षों की पहली सूची जारी कर दी गई, जबकि 76 ब्लॉकों पर अभी फैसला लंबित है। पार्टी की ओर से यह नियुक्तियां करीब 12 साल बाद की गई हैं। इससे पहले कुमारी सैलजा, उदयभान और अशोक तंवर के कार्यकाल में भी ब्लॉक स्तर पर इस तरह की व्यापक नियुक्तियां नहीं हो सकी थीं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने हाईकमान से मंजूरी मिलने के बाद यह सूची जारी की। इसे संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, ब्लॉक अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया उस समय शुरू हुई थी जब बी.के. हरिप्रसाद हरियाणा मामलों के प्रभारी थे। बाद में उनके कर्नाटक स्थानांतरण के चलते प्रक्रिया लंबित रही। वर्तमान में हरियाणा कांग्रेस में कोई प्रभारी नियुक्त नहीं है। हाल ही में प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात के बाद इस सूची को अंतिम रूप दिया गया। फीडबैक के आधार पर हुआ चयन ब्लॉक अध्यक्षों के चयन से पहले पार्टी ने जिलाध्यक्षों, विधायकों, सांसदों और वरिष्ठ नेताओं से फीडबैक लिया। स्थानीय स्तर पर तैयार पैनलों के आधार पर नियुक्तियां की गई हैं। सूत्रों के अनुसार, हरियाणा में संगठनात्मक ढांचे के तहत अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों में दो-दो ब्लॉक बनाए गए हैं। ऐसे में यह नियुक्तियां आगामी राजनीतिक रणनीति और 2024 विधानसभा चुनाव के बाद संगठन को फिर से सक्रिय करने की तैयारी का हिस्सा मानी जा रही हैं।