ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Hoshiarpur: तीक्षण सूद वार्ड न. 28 की जन सभा में ने कहा भगवंत मान सरकार ने पंजाब को काले दौर में धकेला - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
दसूहा में BLOs को SIR प्रक्रिया समझाने के लिए आयोजित प्रशिक्षण
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ने बताया है कि वार्ड न. 28 भाजपा के संभावित उमीदवार ठाकुर केवल सिंह द्वार आयोजित एक विशाल जन सभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद विशेष तौर पर पहुँचे। श्री सूद के अतिरिक्त अमरजीत सिंह लाड्डी ,यशपाल शर्मा , संदीप तिवाड़ी ,हरभजन पाल , कमल वर्मा , दर्शन सिंह सिद्धू ,मनजीत ,कमला रानी ,भगत सिंह ,कुलदीप सिंह सैनी ,अशोक ठाकुर ,गोरी ,परमजीत सिंह असमा ,वैशाली शर्मा आदि भी उपस्थित थे। जनसभा को संबोधित करते हुए श्री सूद ने कहा कि ठाकुर केवल सिंह बेदाग तथा ईमानदार व्यक्ति है। ना वह दल बदलू है ,ना ही उनकी कोई आपराधिक पृष्ठभूमि है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आम तौर पर लोग सेवा के बल पर आज तक केंद्र में 3 बार सरकार बना चुकी है तथा 22 राज्यों की सरकार भी बना चुकी है। ऐसा तभी संभव हो सकता है अगर भाजपा ने बढ़िया कारगुजारी दिखाई है। पंजाब में भाजपा के कार्यकाल में नगर निगमों में बहुत अच्छे-अच्छे काम हुए है। पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी तथा कांग्रेस की कारगुजारी को नकार चुकी है। कांग्रेस के कुसाशन से दुखी होकर लोगो ने बदलाव लाने के लिए आम आदमी पार्टी को चुना। परंतु उस बदलाव को मुख्यामंत्री पंजाब की अगवाई में पंजाब को काले दौर में धकेल दिया। पंजाब को गैंगस्टरमुक्त करने वाली सरकार के संरक्षण में आज गैंगस्टर जेलों से लोगो तक अपनी बात पहुंचा रहे है तथा व्यापारी वर्ग को फ़िरोतियो की धमकी देकर परेशान किया जा रहा है। नशा पहले से बढ़ गया है ,वेअदवियों की सज़ा नहीं हुई। जनता कानून व्यवस्था की बिगड़ी हालत से त्राहि -त्राहि कर रही है। केवल भारतीय जनता पार्टी ही पंजाब को इस काले दौर से निकाल सकती है।भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर दर्जनों युवाओं ने इस मौके पर अरुण कुमार के नेतृत्व में भाजपा ज्वाइन की तथा उनके पटके पहना कर स्वागत किया गया।