Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 21 दिसंबर : सड़क हादसे में जान गंवाने वाले एक साइकिल सवार के परिजनों को 21.79 लाख रुपये मुआवजा मिलेगा। यह फैसला मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल (MACT) ने सुनाया है। हादसा दो साल पहले सेक्टर-29 में हुआ था, जब एक प्राइवेट बस ने घर लौट रहे जोगिंदर सिंह को टक्कर मार दी थी। ट्रिब्यूनल ने माना कि हादसा बस चालक की लापरवाही के कारण हुआ। चालक ने बिना हॉर्न दिए अचानक बस मोड़ी, जिससे साइकिल सवार उसकी चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का एक टायर जोगिंदर सिंह के सिर के ऊपर से गुजर गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सेक्टर-30 का निवासी था। परिजनों ने बस चालक राजन ठाकुर (निवासी सोलन), बस मालिक निर्मल सिंह और गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस कंपनी के खिलाफ MACT में याचिका दायर की थी। पीड़ित परिवार की ओर से पैरवी कर रहे एडवोकेट ठाकुर करतार सिंह ने बताया कि जोगिंदर सिंह की उम्र 46 वर्ष थी और वह डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता था। उसकी मासिक आय करीब 15 हजार रुपये थी। इसी आधार पर परिवार ने 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की थी। हालांकि ट्रिब्यूनल ने सुनवाई के बाद 21.79 लाख रुपये मुआवजा मंजूर किया।