ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Chandigarh: पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, केजरीवाल ने नवंबर में चुनाव का जताया अनुमान - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
नवंबर में चुनाव की संभावना, केजरीवाल ने सीएम फेस भी घोषित किया
चंडीगढ़: Arvind Kejriwal ने पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में विधानसभा चुनाव फरवरी 2027 के बजाय इसी साल नवंबर 2026 में कराए जा सकते हैं। बठिंडा में आयोजित एक रोड शो के दौरान केजरीवाल ने पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान करते हुए साफ किया कि Bhagwant Mann ही आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि “अब सिर्फ चार महीने बचे हैं, हमें अभी से पूरी ताकत के साथ काम में जुट जाना है और भगवंत मान को दोबारा मुख्यमंत्री बनाना है।” इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, वरिष्ठ नेता Manish Sisodia और प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा सहित कई नेता मौजूद रहे। केजरीवाल ने हाल ही में हुए नगर निकाय चुनावों में पार्टी के शानदार प्रदर्शन के लिए जनता का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी ने 8 नगर निगम, 75 नगर परिषद और 19 नगर पंचायतों की कुल 1,977 वार्ड सीटों में से 958 सीटों पर जीत दर्ज की है। केजरीवाल ने दावा किया कि पंजाब में चार साल से चल रही ‘आप’ सरकार के कामकाज से जनता संतुष्ट है। वहीं, सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा, अकाली दल और कांग्रेस ने स्थानीय निकाय चुनावों में मिलकर ‘आप’ सरकार के खिलाफ रणनीति बनाई थी। मान ने कहा कि इन दलों ने अपने संसाधनों और रणनीतियों को साझा कर पर्दे के पीछे गठजोड़ किया, लेकिन पंजाब की जागरूक जनता ने उनकी सच्चाई को समझते हुए आम आदमी पार्टी के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि ईमानदार सरकार से घबराए विपक्षी दलों को डर है कि अगर ‘आप’ की जनसेवा इसी तरह जारी रही, तो भ्रष्टाचार की उनकी राजनीति हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।