Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
हरियाली बढ़ाने की पहल, वन विभाग ने तय किया 6.5 लाख पौधारोपण का लक्ष्य
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : वन रेंज कार्यालय माल रोड में वन महोत्सव आयोजित किया गया। इस मौके पर डीएफओ धर्मवीर धेरु (आईएफएस) ने पौधारोपण किया और सभी को इनव बरसात के दिनों में अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस सीजन विभाग द्वारा साढे 6 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसे पूरा करने के लिए विभाग की नर्सरियों में करीब 30 लाख पौधे तैयार किए गए हैं ताकि इस मुहिम से जुड़ने वाली संस्थाओं एवं समाज सेवियों व वातावरण प्रेमियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े और उन्हें पौधे मुहैया करवाए जा सकें। उन्होंने बताया कि पौधे लेने के लिए संस्थाएं विभाग के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं और सरकार की वैबसिट पर जाकर भी पौधे संबंधी मांग दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि पौधारोपण को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने पौधे की कीमत में भी कटौती की है तथा अब मात्र 2 रुपये में एक पौधा दिया जाएगा ताकि किसी को भी पौधा लेने में परेशानी का सामना न करना पड़ और लोग अधिक से अधिक पौधे लगाकर वातावरण को हराभरा एवं स्वच्छ बनाए रखने में अपना योगदान डाल सकें। इस दौरान उन्होंने विभाग के कर्मियों एवं अधिकारियों से भी आह्वान किया कि वह लोगों को पौधे लगाने एवं उनकी देखरेख करने की प्रेरणा करें। इस मौके पर वन रेंज अधिकारी जसपाल सिंह और मनजिंदर सिंह, बीओ अवतार सिंह, बीओ जसवीर सिंह, बीओ बलवंत कुमार, आकाश अंगुराल, गुरप्रीत सिंह, दीपक बहल, गुरप्रीत, मनजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, परमजीत कौर, बलजीत कौर, कृष्ण कुमार, पिपल सिंह, दिनेश कुमार, हिमांशु सलारिया सहित विभाग के अन्य अधिकारी और वन रक्षक उपस्थित थे।