ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Ludhiana: क्लीन पंजाब अभियान के बीच सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, मंत्री हरजोत बैंस के सामने उठी सैलरी की मांग - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
मंत्री हरजोत बैंस के दौरे में सफाईकर्मियों ने जताई नाराजगी, 2 महीने की सैलरी बकाया
चंडीगढ़/लुधियाना (Narendra Singh Danu) : ‘क्लीन पंजाब मिशन’ के तहत स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत बैंस ने शुक्रवार को लुधियाना में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। विभिन्न इलाकों में निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मियों ने वेतन में देरी और सिस्टम की खामियों को लेकर अपनी समस्याएं मंत्री के सामने रखीं। कर्मचारियों ने बताया कि नगर निगम के करीब 1000 सफाई कर्मियों को पिछले दो से तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके परिवारों का भरण-पोषण प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि समय पर वेतन मिले तो वे शहर को पूरी तरह स्वच्छ रखने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। मंत्री सख्त, सिस्टम सुधार के निर्देश मंत्री हरजोत बैंस ने अधिकारियों से वेतन में देरी पर जवाब तलब करते हुए भुगतान प्रणाली को दुरुस्त करने और फाइल मूवमेंट सिस्टम को सरल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को समय पर वेतन मिलना सुनिश्चित किया जाए। सफाई कर्मियों की प्रमुख शिकायतें सफाई कर्मियों ने बताया कि वे रोजाना सुबह 5:30 बजे से काम शुरू कर देते हैं, लेकिन लोगों द्वारा दोबारा कूड़ा फेंकने से मेहनत बेकार हो जाती है। उन्होंने कचरा फैलाने पर रोक के लिए सख्त मैकेनिज्म बनाने की मांग की। वहीं, दलित विकास बोर्ड के चेयरमैन विजय दानव ने कहा कि वेतन जारी करने की प्रक्रिया जटिल है और फाइलों के लंबित रहने के कारण कर्मचारियों को महीनों इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने इस सिस्टम में सुधार की जरूरत बताई। कच्चे-पक्के कर्मचारियों का मुद्दा भी उठा अधिकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा नियमितीकरण के बावजूद कई कर्मचारी ओवरएज होने के कारण पक्के नहीं हो पाए और अभी भी मस्ट्रोल पर काम कर रहे हैं। बेलदार, माली और ड्राइवर जैसे कई वर्गों को नियमित न किए जाने से वेतन संबंधी समस्याएं बनी हुई हैं। कंपेक्टर खराब, कूड़ा प्रबंधन प्रभावित सफाई कर्मियों ने यह भी बताया कि शहर में लगे करीब 33 प्रतिशत स्टेटिक कंपेक्टर खराब हैं, जिसके चलते उन्हें कूड़ा डंप करने के लिए लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता है। उन्होंने ओपन डंपिंग साइट की व्यवस्था करने की मांग उठाई। शहर के कई इलाकों का निरीक्षण मंत्री ने बीआरएस नगर, मॉडल टाउन, समराला चौक, ऋषि नगर और चौड़ा बाजार सहित कई क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके बाद नगर निगम मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा की गई।