Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
कोमल मित्तल को सुशासन के लिए राष्ट्रीय पहचान; फेम इंडिया एशिया पोस्ट के 'बेस्ट डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट सर्वे-2027' में चुनीं देश की टॉप 25 अधिकारी
मोहाली/होशियारपुर (दलजीत अजनोहा) : साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) की डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल को प्रशासन, लोक सेवा और प्रशासकीय उत्कृष्टता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मान्यता मिली है। प्रतिष्ठित रेटिंग मैगज़ीन फेम इंडिया एशिया पोस्ट द्वारा आयोजित "बेस्ट डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट सर्वे-2027" में उन्हें देश के 25 सर्वोत्तम जिला अधिकारीयों की सूची में शामिल किया गया है। देश भर के लगभग 800 जिलों के प्रशासनिक प्रमुखों के प्रदर्शन, लोकहित अभियानों, नवाचार, विकास परियोजनाओं और सुशासन के मापदण्डों के आधार पर यह सर्वेक्षण आयोजित किया गया। सर्वे के पहले चरण में 100 उत्कृष्ट जिला अधिकारियों का चुनाव किया गया, जिसके पश्चात विस्तृत मूल्यांकन में मैडम कोमल मित्तल ने शीर्ष 25 में अपनी जगह बनाई। साल 2014 बैच की आईएएस अधिकारी कोमल मित्तल वर्तमान में मोहाली जिले का प्रभार संभाल रही हैं। उनके नेतृत्व में जिला प्रशासन ने विकास, जनकल्याण और प्रशासकीय कुशलता के अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। तीव्र विकासशील मोहाली जिले में उन्होंने नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निपटारे, पारदर्शी प्रशासन और सरकारी सेवाओं की प्रभावी डिलीवरी को प्राथमिकता दी है। मित्तल ने क़ानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ बढ़ती शहरीकरण चुनौतियों से निपटने हेतु बुनियादी ढांचे के विकास, ट्रैफिक प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुविधाओं में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए हैं। उनकी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनता की भागीदारी पर विशेष बल रहा है, जिसकी हर स्तर पर प्रशंसा की गई है। मोहाली तैनाती से पहले वे मुकेरियां में एसडीएम, अमृतसर नगर निगम में अतिरिक्त कमिश्नर, पंजाब सरकार के खाद्य व सिविल सप्लाई विभाग में अतिरिक्त सचिव और होशियारपुर में डिप्टी कमिश्नर के रूप में सेवाएँ दे चुकी हैं। होशियारपुर में अपने कार्याकाल के दौरान उनके नेतृत्व में पंजाब की पहली डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित हुई। इसके अलावा उनकी पहल से पर्यावरण संरक्षण अभियानों को नई दिशा मिली और जिले को 'बेस्ट ग्रीन डिस्ट्रिक्ट' का सम्मान भी प्राप्त हुआ। उन्होंने कृषि विविधता, महिलाओं के सशक्तिकरण और दिव्यांग युवाओं की भलाई के लिए भी सराहनीय कार्य किए हैं। कोमल मित्तल की यह उपलब्धि न केवल मोहाली बल्कि पूरे पंजाब के लिए गर्व की बात है। विभिन्न सामाजिक, प्रशासनिक और राजनैतिक संस्थाओं की ओर से उन्हें बधाई दी गई है तथा उनके उज्जवल भविष्य और निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाए व्यक्त की गई हैं।