Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
गोविंदपुरी अग्निकांड में तीन लोगों की मौत, दमकल की टीम ने पांच को बचाया
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में देर रात एक पांच मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग धुएं में फंस गए। राहत-बचाव अभियान में पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, वहीं दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, 11 और 12 जून की दरम्यानी रात करीब 2:24 बजे तुगलकाबाद एक्सटेंशन स्थित इमारत में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस, दमकल विभाग की चार गाड़ियों और कैट्स एंबुलेंस ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया। आग लगते ही पूरी इमारत धुएं से भर गई, जिससे ऊपरी मंजिलों पर रह रहे लोग फंस गए। बचाव दल ने धुएं के बीच फंसे आठ लोगों को बाहर निकालकर सफदरजंग अस्पताल और एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। तीन की मौत, दो की हालत गंभीर हादसे में एक 22 वर्षीय युवक और दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि भूतल पर बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग शुरू हुई, जिसने वहां खड़े सात दोपहिया वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। इनमें चार्जिंग पर लगा एक इलेक्ट्रिक स्कूटर भी शामिल था। वाहनों में आग लगने के बाद तेजी से धुआं फैल गया, जिससे ऊपरी मंजिलों पर रह रहे लोग फंस गए। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है, जबकि पुलिस और फोरेंसिक टीमें मामले की विस्तृत जांच में जुटी हैं। सुरक्षा मानकों की जांच शुरू पुलिस का कहना है कि इमारत में सुरक्षा मानकों, विद्युत व्यवस्था और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। हादसे के सटीक कारणों का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही होगा।