Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
अजीत झा. चंडीगढ़ 17 Jan : चंडीगढ़ में हालिया फायरिंग और रंगदारी की घटनाओं ने व्यापारी वर्ग में भय का माहौल बना दिया है। एक ही रात में अलग-अलग स्थानों पर हुए हमलों के बाद शहर की कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हालात को देखते हुए व्यापारियों के प्रमुख संगठनों ने सुरक्षा को लेकर आपात बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव चड्ढा ने की। इस दौरान चेयरमैन चरणजीव सिंह, वाइस चेयरमैन दीवाकर सहूजा, मुख्य सलाहकार भूपेंद्र नारद, मुख्य संरक्षक सतपाल गुप्ता, महासचिव बलविंदर सिंह समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। व्यापारियों ने कहा कि मेडिकल स्टोर संचालकों और एक बिल्डर के आवास पर हुई फायरिंग की घटनाएं न केवल चिंताजनक हैं, बल्कि यह दर्शाती हैं कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बैठक में व्यापारिक प्रतिष्ठानों, बाजारों और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर गहन मंथन किया गया। व्यापार मंडल ने पुलिस प्रशासन से अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी, संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने और सीसीटीवी निगरानी को मजबूत करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि हालात में सुधार नहीं हुआ, तो व्यापारी संगठनों को आंदोलनात्मक कदम उठाने पड़ सकते हैं। व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही एसएसपी से मुलाकात कर व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर ज्ञापन सौंपेगा। फिलहाल व्यापारियों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है।