Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
पंजाब की युवा लड़कियों को सशक्त बनाने के अपने अटल मिशन के एक प्रेरणादायक उदाहरण के रूप में माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (एएफपीआई) की लेडी कैडेट दीक्षा शर्मा का प्रतिष्ठित इंडियन नेवल अकादमी में प्री-कमीशन प्रशिक्षण के लिए चयन हुआ है। मोहाली के एक बस मालिक एवं संचालक श्री दया कृष्ण शर्मा की पुत्री दीक्षा शर्मा का चयन शिक्षा शाखा में हुआ है और वह इस महीने के अंत तक इंडियन नेवल अकादमी में प्रशिक्षण के लिए शामिल हो जाएंगी। महिला कैडेट को उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई देते हुए श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि माई भागो एएफपीआई सपनों को साकार करने का माध्यम बन रही है। लेडी कैडेट दीक्षा शर्मा की सफलता राज्य की अन्य बेटियों को भी रक्षा सेवाओं में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगी। इस चयन पर गर्व और प्रसन्नता व्यक्त करते हुए माई भागो एएफपीआई के निदेशक जसबीर सिंह संधू, ए वी एस एम (सेवानिवृत )ने कहा, “लेडी कैडेट दीक्षा शर्मा की शानदार उपलब्धि हमारी कठोर प्रशिक्षण प्रणाली और सक्षम मार्गदर्शन का प्रमाण है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि पंजाब की अधिक से अधिक बेटियों को रक्षा सेवाओं में कमीशंड अधिकारी बनाने के लिए भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को और मजबूती प्रदान करेगी। मैं दीक्षा और उनके परिवार को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।”