Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
ग्रामीण स्वरोजगार और कौशल प्रशिक्षण के जरिए युवाओं को सशक्त बनाने का संकल्प
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क): पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (पीएनबी आरसेटी) को नया नेतृत्व मिल गया है। दिलबाग सिंह ने संस्थान के निदेशक के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर आगामी कार्य योजनाओं पर चर्चा की। इस अवसर पर संस्थान के सहायक अनिल कुमार एवं नरेंद्र मलिक ने बुके भेंट कर नए निदेशक का स्वागत किया। नवनियुक्त निदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जिले के ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को रोजगारपरक तथा गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराना होगी। उन्होंने कहा कि पीएनबी आरसेटी पानीपत भारत सरकार एवं पंजाब नेशनल बैंक द्वारा निर्धारित सभी लक्ष्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि संस्थान के पास अनुभवी, कुशल एवं समर्पित स्टाफ मौजूद है, जिनके सहयोग और मार्गदर्शन से संस्थान न केवल अपने सभी लक्ष्यों को समय पर पूरा करेगा, बल्कि सफलता के नए आयाम भी स्थापित करेगा। उन्होंने कर्मचारियों को संस्थान की रीढ़ बताते हुए टीम वर्क की भावना से कार्य करने का आह्वान किया। दिलबाग सिंह ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण प्रदान करना नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देकर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। आरसेटी के माध्यम से विभिन्न ट्रेडों में नि:शुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाता है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवाओं को बैंकों से ऋण सुविधा (क्रेडिट लिंकेज) दिलाने में भी सहायता की जाती है, ताकि वे अपना स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर सकें। उन्होंने बताया कि जिले के दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद युवाओं को आरसेटी की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, ताकि कोई भी पात्र उम्मीदवार इस नि:शुल्क प्रशिक्षण सुविधा से वंचित न रहे। निदेशक ने संस्थान के समस्त कर्मचारियों से पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से पीएनबी आरसेटी पानीपत को कौशल विकास के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था बनाया जाएगा। बैठक में संस्थान के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।