Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
जस्टिस तलवंत सिंह ने सेवाकार्यों के लिए हर संभव मदद देने का दिया आश्वासन
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के नेतृत्व में रोटरी आई डोनेशन क्लब के सभी सदस्यों ने दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व जस्टिस तलवंत सिंह को रोटरी क्लब द्वारा किये जा रहे सेवाकार्यों की जानकारी दी। इस मौके खन्ना तथा रोटरी क्लब के अध्यक्ष जे. बी. बहल ने जस्टिस तलवंत सिंह को बताया कि रोटरी क्लब समय समय पर सामाजिक तथा मानवता के कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहता है। उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब का यह प्रयास है कि समाज में नेत्रदान के प्रति लोगों को जागृत किया जाए ताकि हर व्यक्ति मरणोपरांत अपने नेत्र दान कर किसी नेत्रहीन व्यक्ति को दुनिया देखने के काबिल बना सके। उन्होंने जस्टिस को बताया की हाल ही में क्लब द्वारा एक नेत्रहीन बच्चे की आँखों का ऑपरेशन करवाकर उसे संसार देखने के काबिल बनाया गया है। इस मौके जस्टिस तलवंत सिंह ने रोटरी आई डोनेशन क्लब के सेवाकार्यों की सराहना की। उन्होंने क्लब को आश्वासन दिलाया कि आवश्यकता पडने पर वे क्लब की हर संभव मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। इस मौके अधिवक्ता एस.पी. राणा, गोपी चंद कपूर, जवाहर खुराना, बल्कीश राज सहित रोटरी क्लब के सदस्य और अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।