ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Chandigarh: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी श्रमिकों को सौगात, 10 लाख निर्माण मजदूरों के मुफ्त पंजीकरण की घोषणा - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
पंजाब में श्रमिकों के लिए ऐतिहासिक पहल, 10 लाख निर्माण मजदूरों को मिलेगा मुफ्त पंजीकरण का लाभ
चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने राज्य के निर्माण मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए 10 लाख निर्माण श्रमिकों के मुफ्त पंजीकरण और पुराने पंजीकरण के नवीनीकरण की विशेष मुहिम शुरू करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांवों और शहरों में विशेष शिविर लगाकर मजदूरों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार निर्माण मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक सहायता और कौशल विकास के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बोर्ड के साथ केवल 2.21 लाख श्रमिक पंजीकृत हैं, जबकि राज्य में निर्माण कार्यों के बढ़ते दायरे को देखते हुए यह संख्या काफी कम है। विशेष अभियान के तहत श्रमिकों से 145 रुपये का पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा। लगभग 10 लाख श्रमिकों के पंजीकरण और नवीनीकरण पर आने वाला करीब 15 करोड़ रुपये का खर्च राज्य सरकार स्वयं वहन करेगी। इसके अलावा, जिन पंजीकृत मजदूरों को एक वर्ष के भीतर किसी योजना का लाभ नहीं मिलेगा, उनका पंजीकरण शुल्क भी सरकार द्वारा जमा कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने श्रम विभाग को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में शाम के समय विशेष शिविर लगाए जाएं, ताकि दिनभर काम करने के बाद मजदूर आसानी से पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकें। उन्होंने लेबर चौकों पर श्रमिकों के लिए शेड और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि श्रमिक कल्याण योजनाओं के आवेदनों के निस्तारण का समय 2022-23 में 203 दिन था, जिसे घटाकर 73 दिन कर दिया गया है। कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने 50 हजार पंजीकृत श्रमिकों का डेटा पंजाब स्किल डेवलपमेंट मिशन के साथ साझा करने के निर्देश दिए। इसके तहत श्रमिकों को राजगीरी, बार बेंडिंग, शटरिंग कारपेंटरी, स्कैफोल्डिंग, पेंटिंग, इलेक्ट्रिकल कार्य, सर्वेक्षण और सड़क निर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने महिला निर्माण मजदूरों को ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’ के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता समय पर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। बैठक में कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।