Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पी.आर.बी.डी.बी. कार्यालय, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में हुई बैठक के दौरान पंजाब भर में सड़क विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा प्रांत में 45000 किलोमीटर सड़कों के निर्माण और नवीनीकरण के कार्य करवाए जा रहे हैं। बैठक के दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकार क्षेत्र में आने वाले राज्य मार्गों और लिंक सड़कों से संबंधित चल रहे कार्यों की हल्का और मंडल-वार स्थिति का मूल्यांकन किया। निर्धारित समय में कार्यों को पूरा करने पर जोर देते हुए कैबिनेट मंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि मॉनसून सीजन की शुरुआत से पहले ही चल रहे प्रत्येक कार्य को पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने इंजीनियर-इन-चीफ श्री गगनदीप सिंह को प्रगति की रोजाना आधार पर निगरानी करने और प्रत्येक परियोजना के लिए रोजाना आधार पर प्रगति की मॉनिटरिंग शीट बनाने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी कार्य समय-सीमा से न छूटे। उन्होंने आगे निर्देश दिया कि लुक और अन्य सभी आवश्यक निर्माण सामग्री का भंडारण करके कार्यों को सुचारू रूप से पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। गुणवत्ता नियंत्रण पर जोर देते हुए लोक निर्माण मंत्री ने अधिकारियों को अच्छी गुणवत्ता के कार्य करवाने को सुनिश्चित करने की सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के बारे में आगाह किया, ताकि लोगों का पैसा किसी भी रूप में बर्बाद न हो। उन्होंने आगे निर्देश दिया कि संबंधित अधिकारियों द्वारा हर स्तर पर निरंतर जांच और निरीक्षण किया जाए, ताकि जमीनी स्तर पर उच्च मानकों को सख्ती से कायम रखा जा सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे हर चरण में आवश्यक साइन बोर्ड, लेन मार्किंग और गुणवत्ता नियंत्रण मापदंडों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। कैबिनेट मंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि फंड से संबंधित बकाया मांगों को तुरंत दर्ज करके भुगतान किए जाएं, ताकि कार्यों की प्रगति में कोई देरी न हो। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि वे जल्द ही पुनः कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे और बैठक के दौरान जारी निर्देशों के पालन का भी जायजा लेंगे। बैठक में उपस्थित विभाग के अधिकारियों में इंजीनियर-इन-चीफ श्री गगनदीप सिंह, मुख्य इंजीनियर श्री अनिल गुप्ता, श्री अरसदीप सिंह और सभी सुपरीटैंडट इंजीनियर शामिल थे।