Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्री अकाल तख्त में गूंजे नारे, जत्थेदार ने रखे विचार
अमृतसर: ऑपरेशन ब्लू स्टार की 42वीं बरसी के अवसर पर अमृतसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री अकाल तख्त साहिब पहुंच रहे हैं। विभिन्न सिख संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और विशेष अरदास की गई। शहर में बंद के आह्वान को देखते हुए पंजाब पुलिस और अर्धसैनिक बलों की व्यापक तैनाती की गई है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि शहर में 65 से अधिक स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, एयरपोर्ट और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद श्री अकाल तख्त साहिब से कौम के नाम संदेश जारी किया गया। इस दौरान कुछ स्थानों पर नारेबाजी भी देखने को मिली। एसजीपीसी ने भी परिसर के आसपास अपनी टास्क फोर्स तैनात की है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क हैं। गौरतलब है कि जून 1984 में भारतीय सेना ने स्वर्ण मंदिर परिसर में ऑपरेशन ब्लू स्टार चलाया था। इस कार्रवाई को लेकर आज भी अलग-अलग दृष्टिकोण मौजूद हैं, जिसके चलते हर वर्ष 6 जून को अमृतसर में विशेष धार्मिक और स्मृति कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।