Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
पंजाब राजभवन में हुई अहम मुलाकात, उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू और राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने साझा किए विचार
चंडीगढ़: दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने आज पंजाब लोक भवन में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट की। बैठक के दौरान पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली तथा राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत और सार्थक चर्चा की गई। दोनों नेताओं ने विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को कौशल विकास कार्यक्रमों से जोड़ने और उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया। चर्चा में इस बात पर बल दिया गया कि युवाओं को आधुनिक कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और देश के विकास को गति मिलेगी। दोनों गणमान्य व्यक्तियों ने विकसित भारत@2047 के लक्ष्य को हासिल करने में युवा सशक्तिकरण और कौशल विकास की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को सशक्त बनाना विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला है और इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए। बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों के सामाजिक और आर्थिक विकास से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया तथा युवाओं को मुख्यधारा के विकास कार्यक्रमों से जोड़ने की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की गई।