Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
Gurugram की टीम ने यूपी में चल रहे लिंग जांच रैकेट को किया ध्वस्त
गुरुग्राम (Naren Singh Danu) : गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने अवैध भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला दलाल और एक व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह गिरोह उत्तर प्रदेश के बिजनौर में अवैध अल्ट्रासाउंड के जरिए भ्रूण का लिंग बताने का काम कर रहा था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लोकवीर सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर डिकॉय ऑपरेशन चलाया गया। जांच में सामने आया कि गुरुग्राम और आसपास की गर्भवती महिलाओं को लिंग जांच के लिए बिजनौर ले जाया जाता था, जिसके लिए 25 से 40 हजार रुपये तक वसूले जाते थे। डिकॉय ग्राहक के जरिए टीम ने गिरोह तक पहुंच बनाई। महिला दलाल रेनू ने 25 हजार रुपये की मांग की और अग्रिम राशि लेने के बाद महिला को दिल्ली से बिजनौर ले जाया गया। बिजनौर के एक निजी मकान में पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से अवैध जांच कर भ्रूण का लिंग बताया गया। पूर्व निर्धारित संकेत मिलने पर गुरुग्राम और बिजनौर की संयुक्त टीम ने छापा मारकर रेनू और मनोज कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि मनोज कुमार के पास अल्ट्रासाउंड करने की कोई वैधानिक योग्यता नहीं थी और न ही केंद्र पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत पंजीकृत था। दोनों आरोपियों को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। सीएमओ डॉ. लोकवीर सिंह ने कहा कि भ्रूण लिंग जांच जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।