ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
बीबीएमबी तलवाड़ा में पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण और जागरूकता गतिविधियां आयोजित
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बीबीएमबी तलवाड़ा में मुख्य अभियंता राकेश कुमार गुप्ता के निर्देशानुसार इस वर्ष के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ पौधारोपण कर किया गया। इस दौरान उप मुख्य अभियंता श्री विमल कुमार मीणा के नेतृत्व में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया। अपने संदेश में मुख्य अभियंता राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल एक दिन का कार्य नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की निरंतर जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम-से-कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि बीबीएमबी द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर उप मुख्य अभियंता विमल कुमार मीणा ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि वृक्ष धरती के फेफड़े हैं और अधिक से अधिक पौधे लगाकर ही हम प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से लगाए गए पौधों की उचित देखभाल सुनिश्चित करने की अपील भी की। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान कार्यकारी अभियंता रबिंदर सिंह, गौरव लांबा, एस.डी.ओ. धीरज कुमार, कार्यालय अधीक्षक तिलक राज शर्मा, कनिष्ठ अभियंता बलजीत सिंह, शिव कुमार तथा विजय ठाकुर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।