Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, अमृतसर में हेरोइन और नकदी बरामद
अमृतसर (Narendra Singh Danu) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए एक अफगान नागरिक और दो नाबालिगों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1.035 किलोग्राम हेरोइन, पांच आधुनिक पिस्तौल और 5 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अफगान नागरिक बाज मोहम्मद (62), नवांशहर निवासी अंकुश बर्थवाल (33), जालंधर निवासी देश राज उर्फ विक्की (32), लोपोके निवासी राजनदीप सिंह उर्फ राजा (26) के अलावा दो नाबालिग शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, यह नेटवर्क विदेशी हैंडलरों के साथ मिलकर सोशल मीडिया के जरिए अवैध हथियार और नशे की सप्लाई करता था और इसे माझा और दोआबा क्षेत्रों में सक्रिय रूप से चलाया जा रहा था। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों से तीन ग्लॉक पिस्तौल (ऑस्ट्रिया निर्मित), एक जिगाना पिस्तौल, एक अन्य पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि शुरुआत में दो नाबालिगों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में 500 ग्राम हेरोइन और एक पिस्तौल बरामद हुई थी। इसके बाद जांच आगे बढ़ते हुए अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। अंकुश बर्थवाल हाल ही में युगांडा से लौटकर आया था और वहीं संपर्कों के जरिए इस नेटवर्क से जुड़ा था। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी विदेशी नेटवर्क के निर्देशों पर काम कर रहे थे। फिलहाल पूरे नेटवर्क की आगे और पीछे की कड़ियों की जांच जारी है।