Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
एनसीआर में वायु गुणवत्ता सुधार को लेकर सरकार सख्त, पुराने वाहन हटाने का फैसला
गुरुग्राम: केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि एनसीआर क्षेत्र में बीएस-1, बीएस-2 और बीएस-3 मानकों वाले पुराने वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा। उन्होंने प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की स्क्रैपिंग को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। वे गुरुग्राम में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे। मनोहर लाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुलिस परिसरों, सार्वजनिक स्थलों और अन्य जगहों पर लंबे समय से खड़े अनुपयोगी वाहनों का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम आधुनिक शहर होने के बावजूद स्वच्छता और वायु गुणवत्ता के क्षेत्र में और सुधार की आवश्यकता है। यदि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण हो जाए तो यह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों में शामिल हो सकता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि सभी प्रकार के प्रदूषण स्रोतों पर नियंत्रण जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे कचरा पृथक्करण, प्लास्टिक का कम उपयोग, स्वच्छता और संसाधनों के पुनर्चक्रण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। उन्होंने स्वच्छ ऊर्जा, सौर ऊर्जा और हरित तकनीकों को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण में सरकारी प्रयासों के साथ नागरिकों की भागीदारी भी जरूरी है। इस अवसर पर उन्होंने और हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में कई प्रशासनिक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।