Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाला युवक गिरफ्तार, अदालत ने पुलिस रिमांड मंजूर किया
चंडीगढ़ (Naren Singh Danu): पंजाब सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सौरव बिस्वास के रूप में हुई है। अदालत में पेश करने के बाद उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में सेक्टर-3 थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच के दौरान सामने आया कि पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के पल्ली बाजार, गोबिंद पल्ली निवासी सौरव बिस्वास ने पंजाब सिविल सचिवालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर बम धमाके की धमकी वाला ईमेल भेजा था। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस अलर्ट हो गई थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी जांच, ईमेल ट्रैकिंग और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अब उससे पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि धमकी भरा ईमेल भेजने के पीछे उसका उद्देश्य क्या था और क्या इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है। अदालत से मिले एक दिन के रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरणों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी खंगाला जा रहा है कि ईमेल किस डिवाइस और इंटरनेट कनेक्शन के माध्यम से भेजा गया था तथा कहीं इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ वर्षों में पंजाब सिविल सचिवालय, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ जिला अदालत, नगर निगम, पासपोर्ट कार्यालय, सेक्टर-17 बस स्टैंड और कई स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि जांच के दौरान अधिकांश मामले फर्जी या अफवाह साबित हुए और किसी भी स्थान से कोई विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई।