Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
सियासी संदेशों वाले पोस्टरों ने खींचा लोगों का ध्यान
अमृतसर: बिक्रम सिंह मजीठिया को लेकर मजीठा क्षेत्र में सियासी पोस्टरबाजी का दौर लगातार तेज होता जा रहा है। कुछ दिनों पहले इलाके में मजीठिया को "भगोड़ा" बताने वाले पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए थे, जिसके जवाब में अब उनके समर्थकों ने "टाइगर अभी जिंदा है" लिखे पोस्टर लगाकर राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है। नए पोस्टरों के सामने आने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। समर्थकों का कहना है कि इन पोस्टरों के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि राजनीतिक और कानूनी चुनौतियों के बावजूद मजीठिया का जनाधार मजबूत बना हुआ है। वहीं विरोधी दल इसे महज राजनीतिक संदेशबाजी करार दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में थाना मजीठा में हिरासत में लिए गए अकाली कार्यकर्ता जोबनप्रीत सिंह को छुड़वाने के मामले में बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद से पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। एफआईआर के बाद से मजीठिया को लेकर राजनीतिक बयानबाजी और पोस्टर वार लगातार जारी है। एक तरफ विरोधी दल उन्हें घेरने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि दूसरी ओर समर्थक सार्वजनिक रूप से उनके समर्थन में अभियान चला रहे हैं। फिलहाल मजीठा क्षेत्र में लगे ये पोस्टर राजनीतिक गलियारों और आम लोगों के बीच चर्चा का प्रमुख विषय बने हुए हैं, जिससे आने वाले दिनों में पंजाब की सियासत और अधिक गर्माने के संकेत मिल रहे हैं।