Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
हरियाणा/19 दिसंबर। राजस्व आपदा एवं प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि तहसील लाखनमाजरा और महम के 16 गांवों में फसल खराब होने पर 5 करोड़ 61 लाख 8 हजार 431 रुपए का मुआवजा दिया गया है और प्रदेशभर में 516 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री शुक्रवार को चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ने कहा महम और लाखनमाजरा तहसील सहित सभी तहसीलों में दो लेयर में खराबे की जांच की गई। जिन किसानों ने क्षतिपूर्ति पोर्टल पर मुआवजा के लिए आवेदन किया उन्हें मुआवजा प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि किसानों को मुआवजा राशि देने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह ने भी विशेष रूप से संज्ञान लिया और खराबा आंकलन में जिन पटवारियों ने लापरवाही और कोताही बरती उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।