Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
Rewari में रणबीर गंगवा का बयान, जल संकट से निपटने के लिए प्रशासन को दिए सख्त निर्देश
रेवाड़ी: हरियाणा के जन स्वास्थ्य एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा ने साफ कहा है कि प्रदेश में किसी भी हाल में पेयजल की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि जनता की समस्याओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोकसंपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक में गंगवा ने बताया कि मानसून से पहले सभी नालों की सफाई के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सीवर व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 275 सुपर सक्शन मशीनें खरीदी जा रही हैं, जिससे जलभराव और जाम की समस्या पर काबू पाया जा सके। बैठक में 14 शिकायतों पर सुनवाई हुई, जिनमें से 10 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि 4 मामलों को लंबित रखा गया। मंत्री ने कई अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए फटकार भी लगाई। कोसली क्षेत्र के एक प्लॉट मामले में डीटीपी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे फील्ड में जाकर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। वहीं, एचएसवीपी के एक अधिकारी की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी जताई गई। अंसल टाउनशिप में 10 मकानों को बिजली कनेक्शन न मिलने के मामले में मंत्री ने बिल्डर को 15 दिन का अंतिम नोटिस दिया। तय समय में बैंक गारंटी जमा न करने पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए। बैठक में स्थानीय विधायक, जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।