ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Chandigarh: हरियाणा के किसान अब ग्लोबल स्तर पर दिखाएंगे दम, तंजानिया-केन्या में खेती से बढ़ेगी किसानों की आय - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
कृषि के साथ कारोबार का सुनहरा मौका, अफ्रीका में नई शुरुआत
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंचकूला के मोरनी में मसाला कंपनी MDH और राज्य के छह किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के बीच अहम समझौता हुआ। इस समझौते के तहत मोरनी क्षेत्र में अदरक, हल्दी और मिर्च जैसी मसाला फसलों की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। कंपनी किसानों को तकनीकी सहायता, गुणवत्ता सुधार, मार्केटिंग और खरीद की सुविधा प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों को नुकसान होने पर भरपाई की जाएगी, जबकि उनकी फसल को बाजार भाव से 10 प्रतिशत अधिक कीमत दिलाई जाएगी। शुरुआती चरण में करीब 4 हजार एकड़ भूमि पर प्राकृतिक खेती शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि ‘गो ग्लोबल’ नीति के तहत अब हरियाणा के किसान तंजानिया और केन्या जैसे अफ्रीकी देशों में भी खेती और कृषि कारोबार के अवसर तलाश सकेंगे। भविष्य में यदि एफपीओ विदेशों में उत्पादन करते हैं तो कंपनी वहां की फसल खरीदने के लिए भी तैयार रहेगी। कंपनी प्रतिनिधि राजीव गुलाटी ने कहा कि यह पहल किसानों को स्थायी बाजार उपलब्ध कराने और एक मजबूत कृषि इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।