लुधियाना/यूटर्न/3 जून। सलेम टाबरी में एक नौकरानी ने मालिक के घर में सोने के गहने और कीमती आईफोन चोरी कर लिया। शक पड़ने पर जब परिवार ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो मामले का खुलासा हुआ। घर से सोने की चेन, सोने का सेट, दो सोने की चूड़ियां, एक सोने का कड़ा, सोने के कांटें, सोने की अंगूठी, चेन, टॉप्स, टिक्का, दो कड़े और एक मोबाइल चोरी किया गया। थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने अमरिंदर सिंह ग्रेवाल की शिकायत पर ज्योति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता अमरिंदर सिंह ग्रेवाल ने बताया कि आरोपी महिला ज्योति उनके घर पर चार साल से साफ सफाई का काम करती है। वह 17 अप्रैल को रोजाना की तरह घर में सफाई का काम करके चली गई। शाम करीब 7 बजे परिवार को पता चला कि उनकी बेटी के हाथ में पहना करीब 5 ग्राम वजन का सोने का कड़ा गायब है। इसके बाद घर में लगे सीसीटीवी की जांच की गई, जिसमें ज्योति पर शक गहरा गया। परिवार ने जब घर की अलमारियां चेक कीं तो कई कीमती सामान गायब मिले।
---