Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
जालंधर सेंट्रल विधायक Raman Arora ईडी पूछताछ के घेरे में, मामला गरमाया
चंडीगढ: जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। सूत्रों के अनुसार, ईडी ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए जालंधर स्थित कार्यालय में समन जारी किया था। निर्धारित समय पर विधायक कार्यालय पहुंचे, जहां उनका बयान दर्ज किए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई। यह मामला कथित आय से अधिक संपत्ति और अवैध वसूली के आरोपों से जुड़ा हुआ है। इससे पहले पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने इस केस में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी भी की थी। जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोप है कि विधायक ने कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर अवैध नोटिस जारी कर भवन मालिकों से धन की मांग की। विजिलेंस जांच में लगभग 1.10 करोड़ रुपये की संपत्ति से जुड़े लेन-देन का भी उल्लेख है। अब ईडी इस पूरे मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत आगे की जांच कर रही है और वित्तीय दस्तावेजों की पड़ताल जारी है।