Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
1.10 लाख करोड़ के MoU साइन, ‘हैपनिंग हरियाणा’ समिट का लोगो अनावरण
नायब सैनी ने ‘मेक इन हरियाणा’ को बताया गेम चेंजर
गुरुग्राम: Gurugram में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘मेक इन हरियाणा पॉलिसी 2026’ और नई सेक्टोरल नीतियों का शुभारंभ करते हुए कहा कि राज्य ने औद्योगिक विकास और निवेश के लिए नई दिशा तय की है। मुख्यमंत्री ने ग्रैंड हयात होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्मार्ट निवेश सुविधा पोर्टल, लगभग 1.10 लाख करोड़ रुपये के एमओयू और ‘हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इंवेस्टर समिट’ के लोगो का भी अनावरण किया। उन्होंने निवेशकों को बधाई देते हुए कहा कि यह दिन हरियाणा के औद्योगिक भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सिंगल विंडो सिस्टम को और अधिक प्रभावी बनाया है, ताकि निवेशकों को स्वीकृतियों के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। नई औद्योगिक नीतियों को तैयार करते समय उद्योगपतियों के सुझावों को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौते इस बात का प्रमाण हैं कि उद्योग जगत का हरियाणा सरकार पर भरोसा मजबूत हुआ है। इन निवेशों से नए उद्योग स्थापित होंगे, सप्लाई चेन विकसित होगी और एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि ‘मेक इन हरियाणा पॉलिसी’ केवल एक नीति नहीं, बल्कि राज्य के आर्थिक विकास का व्यापक रोडमैप है। हरियाणा, देश के कुल भूभाग का केवल 1.3 प्रतिशत होने के बावजूद, राष्ट्रीय जीडीपी में करीब 3.6 प्रतिशत योगदान देता है। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि आगामी ग्लोबल इंवेस्टर समिट के माध्यम से हरियाणा वैश्विक निवेश के मानचित्र पर और मजबूत पहचान बनाएगा।