Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
सनसनीखेज मामला, आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने किया काबू
थानेसर (प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी) : कुरुक्षेत्र पुलिस ने नाबालिग से गलत काम करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग- दर्शन में थाना केयूके पुलिस की टीम ने नाबालिग युवती से गलत काम करने के आरोपी के आरोपी डॉ. सलिन्द्र शैली दुःखभंजन कालोनी वासी कुरुक्षेत्र को चंद घंटो में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 31 मई 26 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में जिला कुरुक्षेत्र वासी एक व्यक्ति बताया कि दिनांक 29 मई को वह तथा उसकी नाबालिग लड़की दवाई लेने एलएनजेपी हस्पताल आये थे। उसे व उसकी उसकी नाबालिग लड़की को डॉक्टर ने अलग- अलग वार्डों में दाखिल किया था। दिनांक 31 मई को जब वह अपनी लड़की से मिलने उसके वार्ड में गया तो उसकी लडकी ने बताया कि दिनांक 29 मई को आरोपी डॉक्टर शैली ने उसके साथ छेड़छाड़ की तथा उसके साथ गलत काम किया। जिसकी शिकायत पर थाना केयूके में आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच की गई। तफ्तीश के दौरान पीड़ित लड़की के बयान माननीय अदालत में दर्ज करवाए गए तथ मेडिकल परिक्षण करवाया गया। दिनांक 31 मई 26 को थाना केयूके प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र सिधु, के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक सुधीर कुमार, महिला सहायक उप निरीक्षक मुकेश की टीम ने तत्परता से कारवाई करते हुए युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी के आरोपी डॉ. सलिन्द्र शैली दुःखभंजन कालोनी वासी कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने आरोपी से एलएनजेपी हस्पताल में वारदात के स्थान की निशानदेही करवाई। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया।