ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, हमलावरों ने बीच सड़क पर गला काटा, औंधे मुंह पड़ी मिली लाश - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
अमृतसर/यूटर्न/1 जून। अमृतसर में नरैणगढ़ ड्रेन के पास दिनदहाड़े एक सरकारी टीचर की हत्या कर दी गई। वह अपनी बेटी को ट्यूशन छोड़कर घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने तेजधार हथियारों से उन पर हमला किया और उनका गला काट दिया। अधिक खून बहने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर उनकी लाश औंधे मुंह पड़ी मिली और मांस के टुकड़े बिखरे हुए थे। मृतक की पहचान गांव तलवंडी निवासी जगदीप सिंह के रूप में हुई है। मृतक के चाचा सुरिंदर सिंह ने बताया कि जगदीप सिंह अपनी बेटी को ट्यूशन छोड़ने गया था। वह रोज की तरह अपनी बेटी को छोड़कर वापस आ रहे थे, लेकिन रास्ते में उनके साथ क्या हुआ, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल की जा रही है। पुलिस हत्या के कारणों और हमलावरों की पहचान करने के लिए जांच में जुटी हुई है। हत्या के कारण नहीं पता चल सके सुरिंदर सिंह ने बताया कि घटनास्थल से जगदीप सिंह की बाइक और उनकी चप्पलें बरामद हुई हैं। इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि उन पर रास्ते में ही हमला किया गया। हालांकि, हमलावर कौन थे और हत्या के पीछे क्या वजह थी, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। परिवार ने कहा कि जगदीप सिंह का किसी के साथ कोई विवाद, दुश्मनी या लड़ाई-झगड़ा नहीं था। वह एक सरकारी टीचर के रूप में कार्यरत थे और अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते थे। परिवार को समझ नहीं आ रहा कि आखिर उनकी हत्या क्यों की गई। डीएसपी बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव तलवंडी निवासी जगदीप सिंह को गंभीर चोटें लगी हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। ---