ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Kolkata: पश्चिम बंगाल में सरकारी बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा सुविधा शुरू - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
सरकारी बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा सुविधा शुरू
कोलकाता: कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार से राज्यभर में महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा लागू कर दी है। नई व्यवस्था के तहत महिला यात्रियों को सरकारी बसों में सफर के लिए कोई किराया नहीं देना होगा और उन्हें शून्य किराया (जीरो फेयर) का टिकट जारी किया जाएगा। यह सुविधा राज्य के सभी क्षेत्रों में संचालित सरकारी बसों, जिनमें लंबी दूरी की बसें भी शामिल हैं, पर लागू होगी। योजना का लाभ लेने के लिए महिला यात्रियों को वैध पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। परिवहन विभाग के निर्देशों के अनुसार आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, सरकारी कर्मचारी पहचान पत्र तथा स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय के पहचान पत्र सहित अन्य सरकारी मान्य दस्तावेज स्वीकार किए जाएंगे। सोमवार सुबह से राज्य परिवहन निगम की बसों में इस योजना संबंधी सूचना प्रदर्शित की गई है। साथ ही बस चालकों और परिचालकों को शून्य किराया टिकट जारी करने की प्रक्रिया को लेकर विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि फिलहाल महिलाओं को बस में चढ़ते ही मुफ्त टिकट उपलब्ध कराया जाएगा। भविष्य में योजना के दुरुपयोग को रोकने के लिए महिला यात्रियों के लिए विशेष पहचान कार्ड जारी करने की व्यवस्था भी की जाएगी, हालांकि इसकी समय-सीमा अभी घोषित नहीं की गई है। योजना की शुरुआत के साथ महिला यात्रियों में उत्साह देखा गया। कई महिलाओं ने कहा कि रोजाना नौकरी, व्यवसाय और अन्य कार्यों के लिए बस से यात्रा करनी पड़ती है, ऐसे में किराये की बचत से उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी। राज्य सरकार ने इसे महिलाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।