Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
गैस लीक मामले में दो लोगों की हालत नाजुक
चंडीगढ़: लुधियाना में रविवार देर रात एक फैक्टरी में गैस रिसाव की दर्दनाक घटना में पिता-पुत्र समेत तीन श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, आरके रोड स्थित दीप टूल्स नामक फैक्टरी में कामकाज सामान्य रूप से चल रहा था। इसी दौरान अचानक पाइपलाइन से गैस का रिसाव शुरू हो गया। गैस का असर इतना तेज था कि कई मजदूरों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। दम घुटने और आंखों में तेज जलन के कारण श्रमिक फैक्टरी के अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। हादसे में मान सिंह, उनके पुत्र अमित और एक अन्य कारीगर श्रीराम की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मान सिंह और अमित मशीन के नीचे जमा मिट्टी को ट्रॉली में भरने के लिए गए थे, तभी वे गैस रिसाव की चपेट में आ गए। घटना की सूचना सोमवार सुबह प्रशासन को दी गई, जिसके बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जसलीन भुल्लर ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि दो घायलों का उपचार जारी है। प्रशासन ने फैक्टरी को सील कर दिया है। प्रारंभिक जांच में फैक्टरी परिसर में मौजूद एक टैंक से गैस रिसाव की आशंका जताई जा रही है, हालांकि गैस के प्रकार और हादसे के वास्तविक कारणों का पता फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर निगम की टीमें भी मामले की जांच में जुटी हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना की सूचना देर से दिए जाने के कारणों की भी जांच की जा रही है। आसपास के लोगों और फैक्टरी कर्मचारियों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।