Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
हरियाणा पुलिस की ताकत बढ़ाने के लिए नए वाहन शामिल
गुरुग्राम: गुरुग्राम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा पुलिस के बेड़े में शामिल 310 नई मोटरसाइकिलों और दो कारों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये सभी वाहन आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन (ईआरवी) के रूप में कार्य करेंगे। वाहन कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के तहत होंडा मोटर फाउंडेशन द्वारा हरियाणा पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हरियाणा पुलिस के त्वरित रिस्पांस सिस्टम की सराहना करते हुए कहा कि देश में ईआरवी का औसत रिस्पांस टाइम लगभग 18 मिनट है, जबकि हरियाणा पुलिस ने इसे घटाकर 7 मिनट 3 सेकेंड कर दिया है। उन्होंने इसे सुशासन और आधुनिक पुलिसिंग का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पुलिस विभाग को आधुनिक संसाधनों और तकनीक से सशक्त बना रही है, ताकि आपात स्थितियों में लोगों को शीघ्र सहायता मिल सके। उन्होंने नागरिकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की भी अपील की। वाहनों के वितरण के तहत गुरुग्राम को 60 मोटरसाइकिलें और एक होंडा एलिवेट कार, जबकि फरीदाबाद को 40 मोटरसाइकिलें और एक होंडा एलिवेट कार दी गई है। शेष 210 मोटरसाइकिलें राज्य के अन्य जिलों में भेजी गई हैं। इस मौके पर अजय सिंघल ने कहा कि नए अत्याधुनिक वाहनों के शामिल होने से कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा संकरी गलियों में भी पुलिस की त्वरित पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।