ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Faridabad: 36 साल बाद गांवों में दौड़ी बस, लोगों को मिली बड़ी राहत - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
ग्रामीण इलाकों को मिला कनेक्टिविटी का तोहफा
फरीदाबाद : Faridabad के ग्रामीण इलाकों में करीब 36 साल बाद बस सेवा फिर से शुरू कर दी गई है, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से परिवहन सुविधा के अभाव में ग्रामीणों को आवाजाही के लिए निजी साधनों पर निर्भर रहना पड़ता था। बस सेवा बहाल होने से अब स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्रों, कामकाजी लोगों और बुजुर्गों को काफी सुविधा मिलेगी। आईएमटी, जुन्हेड़ा, बुखारपुर, प्रहलादपुर और कौराली गांव के निवासियों को अब सीधी सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिल गई है। जानकारी के अनुसार, आजादी के बाद वर्ष 1990 में महज 10 दिन के लिए बस सेवा शुरू हुई थी, लेकिन यात्रियों के अभाव में इसे बंद कर दिया गया था। अब जिला पार्षद एडवोकेट अनिल पराशर की सिफारिश और जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिखा के निर्देश पर यह सेवा दोबारा शुरू की गई है। रविवार को गांव में बस पहुंचने पर ग्रामीणों ने इसका स्वागत किया और राहत जताई। यह बस बल्लभगढ़ बस अड्डे से चलकर आईएमटी, बुखारपुर, कौराली मोड़ और जुन्हेड़ा होते हुए वापस आईएमटी पहुंचेगी। इस रूट से कई गांव और कॉलोनियां जुड़ेंगी, जिससे हजारों लोगों को फायदा होगा। अब तक इन क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन का कोई साधन उपलब्ध नहीं था। ग्रामीणों को निजी वाहनों या पैदल ही तिगांव तक जाना पड़ता था, जिससे खासकर महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानी होती थी। बस सुबह करीब साढ़े 7 बजे गांवों में पहुंचेगी और शाम करीब साढ़े 5 बजे वापसी करेगी। अधिकारियों के अनुसार, यदि यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो बस के फेरे भी बढ़ाए जा सकते हैं। स्थानीय सरपंचों और ग्रामीणों ने बस सेवा शुरू होने पर प्रशासन का आभार जताया और लोगों से बिना टिकट यात्रा न करने की अपील की है।