राजदीप सिंह सैनी
लुधियाना/यूटर्न/28 मई। लुधियाना के घंटा घर नजदीक इलेक्ट्रानिक मार्केट में कुछ दुकानदारों द्वारा सड़क को ही मैखाना बना दिया गया है। जिसके चलते उनकी और से सरेआम सड़क पर खड़े होकर शराब पी जाती है। लेकिन पुलिस उन्हें रोकने में पूरी तरह से विफिल साबित हो रही है। यह मैखाना कहीं और नहीं बल्कि नगर निगम जोन-ए के एकदम बाहर चलता है। हालांकि इस मामले संबंधी थाना कोतवाली की पुलिस को भी शिकायत की गई है। लेकिन अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया। हालांकि इस मैखाने की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिसमें सरेआम दुकानदार अपने वर्करों के साथ सड़क पर शराब पी रहे है और खा भी रे हैं। यानि कि सड़क पर पूरा शराब का अड्डा खुलेआम चल रहा है।
रात होते ही शुरु हो जाता है ओपन बार
चर्चा है कि जैसे जैसे रात होने लगती है इलेक्ट्रानिक मार्केट के कुछ दुकानदारों का ओपन बार शुरु हो जाता है। वहीं कई वर्कर भी इस बार का हिस्सा बनते हैं। ऐसे हालात में सड़क पर राहगीरों का निकलना तक मुश्किल हो जाता है। हालांकि चर्चा है कि ऐसे ही कुछ दुकानदार दिन के समय नगर निगम द्वारा अगर कोई कार्रवाई की जाती है, तो दावे किए जाते हैं, कि वह हर कार्य लीगल करते हैं। लेकिन रात को सरेआम धज्जियां उड़ाई जाती है।
क्या पुलिस करेगी मामला दर्ज
इस ओपन मैखाने की तस्वीरें सामने आई है। जिसमें शराब पीते, हाथ में होतल पकड़े सरेआम लोग दिख रहे हैं। अब देखना होगा कि क्या पुलिस द्वारा इन पर मामला दर्ज किया जाएगा या नहीं। चर्चा है कि यह तस्वीरें पुलिस को भी भेजी जा चुकी है। सड़क पर खड़े होकर शराब पीने गैरकानूनी है। लेकिन मार्केट के कुछ दुकानदारों द्वारा कानून की प्रवाह किए बिना सरेआम नियम तोड़े जा रहे हैं।