Uturn Time
Breaking
Ludhiana: लुधियाना बार एसोसिएशन ने 29 मई को ‘नो वर्क डे’ घोषित किया Chandigarh: यमुना नदी प्रदूषण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, हरियाणा प्रदूषण बोर्ड ने उद्योगों को जारी किए निर्देश Gurugram: टेली ईसीजी ट्रेनिंग को लेकर नर्सिंग एसोसिएशन का विरोध Sirsa: नशे के कारण दो युवकों की मौत, पुलिस जांच में जुटी Sirsa: ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ाव पर सिक्योरिटी एजेंट पर कार्रवाई आईसक्रीम लेने जा रहे बुजुर्ग को वीआईपी मूवमेंट के नाम पर रोका, हुआ बवाल, डीसी ने जांच के दिए आदेश लुधियाना में अपने ही अपनों से ले रहे फिरौती, केंद्रीय एजेंसियों के नाम से डराकर की जा रही अवैध वसूली Gurugram: गुरुग्राम में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, 5 एलिवेटेड कॉरिडोर और 7 फ्लाईओवर से बदलेगी सूरत Hisar: डॉ. अर्चना गुप्ता के अध्यक्ष बनने पर जश्न का माहौल, डॉ. आशा खेदड़ ने किया स्वागत Gurugram: नगर निगम का फैसला, केवल स्वीकृत वाटर मीटर ही होंगे मान्य डॉ. अर्चना गुप्ता हरियाणा बीजेपी की नई अध्यक्ष नियुक्त इलेक्ट्रानिक मार्केट में दुकानदारों ने सड़क को बनाया मैखाना
Logo
Uturn Time
बंसल ने महिला नेतृत्व को बताया विकास की कुंजी
कुरुक्षेत्र (अश्विनी वालिया) : नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में बेटियों, महिलाओं और मातृशक्ति को सम्मान, अवसर और नेतृत्व प्रदान करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने के इसी संकल्प को उस समय नई ऊर्जा और मजबूती मिली, जब डॉ. अर्चना गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके नेतृत्व से न केवल महिलाओं को राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी, बल्कि संगठन को भी नई दिशा और सशक्त कार्यशैली प्राप्त होगी। इस अवसर पर अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन कुरुक्षेत्र के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व जिला सह संयोजक मेघराज बंसल ने हर्ष व्यक्त करते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता के अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति समर्पण से भाजपा हरियाणा को नई मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा। मेघराज बंसल ने विश्वास जताया कि डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी प्रदेश में संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगी तथा महिलाओं, युवाओं और व्यापारिक वर्ग सहित समाज के हर वर्ग को साथ लेकर विकास एवं जनसेवा के कार्यों को नई गति मिलेगी। यह नियुक्ति महिला नेतृत्व को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ हरियाणा की राजनीति में एक सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश भी देती है। मेघराज बंसल ने कहा कि बीजेपी में पंक्ति के आखिरी में खड़े होने वाला व्यक्ति भी अपनी कार्यशैली कुशलता और संगठन के प्रति समपर्ण के चलते बड़े पद पर आसीन हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष पद की बागडोर एक महिला नेता को सौंपना महिला सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण है। हमे विश्वास है की डाॅ. अर्चना गुप्ता अपने कर्तव्य को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगी।