Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlink6clubcolour prediction game demofree colour prediction gamecolour prediction demo gamecolour prediction game playwhere to play colour prediction gamemantri mall colour prediction gamereliance mall colour prediction gamegodrej mall colour prediction gameadani mall colour prediction gamepacific mall colour prediction gameBG678 review678 lotterybg678dmwindmwin logindm win lotteryjio lottery game6 Club apkddos for hiredstatdstat l4gojackpotchambery porn
Kalayat: बालू बिढान पत्ती की वाल्मीकि बस्ती में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: लुधियाना बार एसोसिएशन ने 29 मई को ‘नो वर्क डे’ घोषित किया Chandigarh: यमुना नदी प्रदूषण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, हरियाणा प्रदूषण बोर्ड ने उद्योगों को जारी किए निर्देश Gurugram: टेली ईसीजी ट्रेनिंग को लेकर नर्सिंग एसोसिएशन का विरोध Sirsa: नशे के कारण दो युवकों की मौत, पुलिस जांच में जुटी Sirsa: ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ाव पर सिक्योरिटी एजेंट पर कार्रवाई आईसक्रीम लेने जा रहे बुजुर्ग को वीआईपी मूवमेंट के नाम पर रोका, हुआ बवाल, डीसी ने जांच के दिए आदेश लुधियाना में अपने ही अपनों से ले रहे फिरौती, केंद्रीय एजेंसियों के नाम से डराकर की जा रही अवैध वसूली Gurugram: गुरुग्राम में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, 5 एलिवेटेड कॉरिडोर और 7 फ्लाईओवर से बदलेगी सूरत Hisar: डॉ. अर्चना गुप्ता के अध्यक्ष बनने पर जश्न का माहौल, डॉ. आशा खेदड़ ने किया स्वागत Gurugram: नगर निगम का फैसला, केवल स्वीकृत वाटर मीटर ही होंगे मान्य डॉ. अर्चना गुप्ता हरियाणा बीजेपी की नई अध्यक्ष नियुक्त इलेक्ट्रानिक मार्केट में दुकानदारों ने सड़क को बनाया मैखाना
Logo
Uturn Time
पानी की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीण, आंदोलन की चेतावनी
‎कलायत (रवि जैस्ट) : कलायत उपमंडल के गांव बालू बिढान पत्ती स्थित वाल्मीकि बस्ती में पिछले कई वर्षों से पेयजल की गंभीर किल्लत बनी हुई है, जिससे स्थानीय निवासियों को इस भीषण गर्मी में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा बस्ती के घरों में नल के कनेक्शन तो लगा दिए गए हैं, लेकिन पाइपलाइनों में पानी की सप्लाई न होने से ये केवल शोपीस बनकर रह गए हैं। पेयजल न आने के कारण ग्रामीणों को इस चिलचिलाती धूप में दूर-दराज के इलाकों से सिर पर पानी ढोकर लाने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे विभाग के दावों की पोल खुल रही है। ‎स्थानीय निवासी परमजीत, सुनीता और अमरजीत,सतबीर सिंह, पालाराम, कपूरा, प्रीतम, आदि ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि वे पिछले करीब 6 वर्षों से जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से पानी की सप्लाई सुचारू करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। स्थिति यह है कि किसी अधिकारी ने मौके पर आकर समस्या की सुध तक नहीं ली। परेशान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और डीसी अपराजिता से मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर समाधान की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे डीसी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने को विवश होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। ‎गांव बालू की बाल्मीकि बस्ती में पेयजल समस्या का मामला उनके अभी संज्ञान में आया है बस्ती का मौका मुआयना कर जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। : जन स्वास्थ्य विभाग जेई रवि पूनिया